डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया
औरंगाबाद। कुटुंबा भाजपा मंडल इकाई द्वारा शक्ति केंद्र के चिल्हकी बूथ पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी क
औरंगाबाद। कुटुंबा भाजपा मंडल इकाई द्वारा शक्ति केंद्र के चिल्हकी बूथ पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार ¨सह ने की। वक्ताओं ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जनसंघ के संस्थापक थे। भाजपा उनके विचारधाराओं का पालन करती है। डा. मुखर्जी अखंड भारत एवं राष्ट्रीय एकता के लिए एक झंडा एक निशान का नारा बुलंद किया था। रहस्यमय तरीके से कश्मीर में उनकी मौत हो गई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके विचारधारा को देश हित में बताया। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। परमेश्वर राज बैठा, रामाश्रय ¨सह, अखिलेश ¨सह, राज कुमार ¨सह, जितेंद्र पासवान, रामावतार गुप्ता, वीरेंद्र ¨सह, सत्येंद्र चौहान, अशोक राम, सुनील साव, भारत ¨सह , अनुज पांडेय, अनिल ¨सह, सुरेश ठाकुर, अभिमन्यु ¨सह सहित शामिल थे।