दीपावली की तैयारी में जुटे व्यवसायी
मदनपुर, औरंगाबाद। कार्तिक महीना पर्वो का महीना कहा जाना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। काि
By Edited By: Published: Fri, 06 Nov 2015 08:31 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2015 08:31 PM (IST)
मदनपुर, औरंगाबाद। कार्तिक महीना पर्वो का महीना कहा जाना कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। कार्तिक माह में एक के बाद एक पर्व आती है। दुर्गा पूजा संपन्न होने के बाद दीपावली आ गई। यह पर्व दीपों के त्योहार के रुप में मनाई जाती है। दीपावली को लेकर गांवों में सफाई अभियान चलाया गया है। धन की प्रतीक मां लक्ष्मी की मूर्ति कलाकारों द्वारा धड़ल्ले से बनाने का काम जारी है। कलाकार मूर्ति को सुंदर एवं आकर्षक बनाने में मशगूल दिख रहे हैं। हर तबके के लोग दीपावली की तैयारी में जुटे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें