विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ड्राइवर को आई नींद की झपकी और डिवाइडर से टकरा गई कोलकाता से आगरा जा रही बस, बिहार में 13 घायल

Published: Thu, 27 Aug 2026 08:58 AM (IST)

कोलकाता से आगरा जा रही पर्यटकों से भरी बस औरंगाबाद के सीरीस गांव के पास NH-19 पर पलट गई। चालक ...और पढ़ें

डिवाइडर से टकरा गई बस

डिवाइडर से टकरा गई बस

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। कोलकाता से दिल्ली को जानेवाली राष्ट्रीय राजमार्ग-19 जीटी रोड पर बारुण थाना क्षेत्र के सीरीस गांव के समीप बुधवार की देर रात पर्यटकों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस सवार 12 पर्यटकों समेत 13 लोग घायल हो गए। 

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है।

हादसे की तेज आवाज सुन लोग पहुंचे

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के सोनामुखी निवासी पर्यटकों का दल कोलकाता से आगरा घूमने जा रहा था। बुधवार की मध्यरात्रि के बाद बस जैसे ही सीरीस के समीप एनएच-19 पर पहुंची, चालक को अचानक झपकी आ गई जिस कारण बस डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही बारुण थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद पहुंचाया गया। 

WhatsApp Image 2026-08-27 at 8.43.10 AM

दुर्घटना में रीता सूतोधर (50 वर्ष), दिलीप बुंडू (60), हीरा बुंडू (58), शेफाली भुई (60), झाना बाबरी (60), नेमाई शिष्ट (68), रौतन मंडल (60), सोनामुखी (55), मालवती घोष (50), महाबली उरांव (60), चांद सूतोधर (50), मुराली कारक (62) और बस के खलासी शेख अशरफ (45) घायल हुए हैं।

नींद की झपकी बनी हादसे की वजह

बारुण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार एवं एनएचएआई के अधिकारी अरविंद यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने से बस के अनियंत्रित होकर पलटने की बात सामने आई है। सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। उपचार के बाद उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  दुर्घटनाग्रस्त बस का नंबर डब्ल्यूबी41पी-4739 है।