बस-टेंपो की टक्कर में युवक की मौत, सात घायल
औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ पर जम्होर थाना के रामचंद्र नगर भरथौली गांव के पास गुरुवार सुबह बस व टेंपो के बीच हुई टक्कर में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक
औरंगाबाद। औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ पर जम्होर थाना के रामचंद्र नगर भरथौली गांव के पास गुरुवार सुबह बस व टेंपो के बीच हुई टक्कर में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक ओमप्रकाश कुमार पाल नवीनगर थाना के बसहा गांव निवासी रामाशीष पाल का पुत्र था। दुर्घटना में सात अन्य यात्री भी घायल हो गए। घायलों में ईटवां बिगहा गांव के गायत्री देवी, रिभा देवी, निर्मला देवी, ललन पासवान, रवींद्र पासवान, गायत्री कुमारी एवं गणेश पाल शामिल है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। चिकित्सक ने सभी घायलों की स्थिति गंभीर बताया है। बताया जाता है कि सभी लोग देव मंदिर में आयोजित होने वाली शादी में शामिल होने गए थे। शादी के बाद गुरुवार की सुबह ईटवां बिगहा टेंपो द्वारा लौट रहे थे कि जम्होर से औरंगाबाद की तरफ आ रही बस बीआर26सी-9930 ने सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोग दौड़े और सभी घायलों को टेंपो से बाहर निकाला। उसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने ओमप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। सात अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि बस एवं टेंपो दोनों को जब्त कर लिया गया है। घायल का बयान लिया जा रहा है। बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ मुफस्सिल थाना के ओरा पुल के पास बोलेरो ने पीछे से एक बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार मदनपुर निवासी अमन राज, विवेक कुमार एवं रीतिका कुमारी घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। अमन ने बताया कि हम तीनों बाइक द्वारा सासाराम शादी में जा रहे थे। इधर तीसरी घटना में जसोइसा मोड़ के समीप बाइक दुर्घटना में नगर थाना के न्यू एरिया निवासी युवक संतोष कुमार घायल हो गया। इलाज सदर अस्पताल में किया गया। संतोष ने बताया कि मैं बाइक से शादी में शामिल होने के लिए बुधवार की रात्रि बारुण गया था। बारुण से बाइक द्वारा वापस औरंगाबाद लौट रहा था कि जसोइया मोड़ के पास दाउदनगर की ओर से आ रही ट्रक ने चकमा दे दिया। जिस कारण बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर में टकरा गई। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।