दो वाहनों की टक्कर में युवक की मौत
औरंगाबाद। औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ पर अरंडा के पास रविवार शाम दो वाहनों की टक्कर में ब
औरंगाबाद। औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ पर अरंडा के पास रविवार शाम दो वाहनों की टक्कर में बाइक सवार युवक तेजपुरा गांव निवासी संजय प्रजापति की मौत हो गई। बाइक पर सवार नुआंव गांव निवासी चंदन कुमार घायल हो गया। इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा में किया गया। इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि घायल चंदन की हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया है।बताया जाता है कि मृतक संजय एवं चंदन बाइक बीआर01सीइ-3403 से दाउदनगर से ओबरा आ रहे थे। तेजी से आ रही सूमो विक्टा जेएच01-2577 ने टक्कर मार दी। तेजपुरा गांव के संजय प्रजापति की मौत घटनास्थल पर हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और वाहन को कब्जा में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है। घटना की सूचना पर तेजपुरा गांव में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रूपा देवी बिलखकर रो रही थी। बताया जाता है कि मृतक पेंटर का ठेकेदार था। इसके दो पुत्री एवं दो पुत्र हैं। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया जाएगा।