Move to Jagran APP

बूथ स्तर पर मजबूत होगा बसपा का संगठन

औरंगाबाद। शहर के व्यवहार न्यायालय के पास स्थित कर्पूरी स्मारक में सोमवार को बसपा की बैठ

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 05:50 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 05:50 PM (IST)
बूथ स्तर पर मजबूत होगा बसपा का संगठन
बूथ स्तर पर मजबूत होगा बसपा का संगठन

औरंगाबाद। शहर के व्यवहार न्यायालय के पास स्थित कर्पूरी स्मारक में सोमवार को बसपा की बैठक की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भरत¨वद एवं प्रदेश प्रभारी डा. लालजी मेधयांकर ने कहा कि बसपा गरीबों की पार्टी है। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। कहा कि पार्टी सुप्रीमो कुमारी मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा। प्रदेश महासचिव पूर्व मुखिया नरेश यादव एवं जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार राम ने कहा कि बसपा के प्रति गरीबों का रूझान बढ़ता जा रहा है। औरंगाबाद में संगठन मजबूत हुआ है। कहा कि हर बूथों पर बीएलए की नियुक्ति की जा रही है। लोक चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव में पार्टी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। पूर्व मुखिया वार गांव निवासी नरेश को प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। नरेश ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। मगध प्रभारी सुनेश कुमार, रोहतास जिलाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी ने संबोधित किया। दोनों ने कहा कि बसपा का संगठन गांव स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। पार्टी के जिला महासचिव नागेंद्र कुमार, जिला सचिव खुर्शीद आलम, नवीनगर विधानसभा अध्यक्ष ओ¨वद राम, रफीगंज अध्यक्ष रामजीवन राम, कुटुंबा अध्यक्ष प्रेमचंद राम, सदर प्रखंड अध्यक्ष बाबूराम, सुभाषचंद्रवंशी, दिल्केश्वर राम, वृजनंदन पासवान, डा. सुनील कुमार, सुधीर दास, इश्वर राम, सुदर्शन दास, रामाशीष दास, रामप्रसाद पासवान मौजूद रहे।

prime article banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.