Move to Jagran APP

अंबा में भाजपा का सदस्यता पर्व का आयोजन

अंबा बाजार में भाजपा के सदस्यता अभियान के दूसरे दिन जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा ने लोगों को सदस्यता दिलाई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Aug 2019 07:06 PM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2019 06:29 AM (IST)
अंबा में भाजपा का सदस्यता पर्व का आयोजन
अंबा में भाजपा का सदस्यता पर्व का आयोजन

औरंगाबाद। अंबा बाजार में भाजपा के सदस्यता अभियान के दूसरे दिन जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा ने लोगों को सदस्यता दिलाई। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि भाजपा ने उक्त अभियान को सदस्यता पर्व का नाम दिया है। पूरे सूबे में भाजपा का अधिक से अधिक सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। विभिन्न जिले, प्रखंड व पंचायत में भाजपा द्वारा सदस्यता पर्व का आयोजन कर आम नागरिकों से सदस्य बनने का आह्वान किया जा रहा है। कुटुंबा प्रखंड में अभियान को मुकाम तक पहुंचाने के लिए जिला भाजपा परिवार के सदस्यता जिला प्रमुख राकेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण वल्लभ सिंह उर्फ बबुआजी, अवनीश कुमार तथा टनटन सिंह का अपेक्षित सहयोग प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह को दिया जा रहा है। अब तक लगभग ढाई सौ नए सदस्य बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नये सदस्यों को भाजपा के कार्य एवं संकल्प के प्रति मजबूत बनाने का कार्य किया जाएगा। जिले में सबसे अधिक भाजपा के सदस्य हों इस संकल्प के साथ अभियान को गति दी जा रही है। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभियान शहर से होते हुए गांव-गांव तक चलाया जाएगा। महिला व पुरूष सदस्य को समान रूप से पार्टी से जोड़ा जाएगा। कहा कि भाजपा के सदस्य बनने के प्रति लोग उत्साह दिखा रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम नागरिकों के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। भाजपा के शासनकाल में भ्रष्टाचार पर लगाम लगा है। कालाबाजारी बंद हुआ है। किसानों को जरूरत के अनुसार खाद बीज आसानी से मिल रहा है। महंगाई पर रोक लगी है। जनता को भाजपा सरकार से सहायता मिल रही है। सदस्यता अभियान में पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बल्लभ सिंह उर्फ बबुआजी, पुरूषोतम सिंह, नलीनी रंजन पाठक, रंजीत सुमन, भाष्कर तिवारी, मीडिया प्रमुख देवेंद्र सिंह उर्फ कुश, शिव शंकर पांडेय, मुन्ना पासवान, जितेंद्र पासवान, अश्विनी कुमार, अजय पासवान, प्रेम सोनी सहित मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.