Move to Jagran APP

सदस्यता अभियान में भाजपा से जुड़ रहे ग्रामीण

जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में भाजयुमो की बैठक की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश प्रमुख मनीष पांडेय

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 06:11 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 06:11 PM (IST)
सदस्यता अभियान में भाजपा से जुड़ रहे ग्रामीण
सदस्यता अभियान में भाजपा से जुड़ रहे ग्रामीण

औरंगाबाद। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में भाजयुमो की बैठक की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश प्रमुख मनीष पांडेय, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश मुख्यालय प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह, आइटी सेल के क्षेत्रीय प्रभारी शुभम कुमार, क्षेत्रीय प्रभारी रीतेश रंजन कुमार शामिल हुए। सभी ने सदस्यता अभियान पर जोर दिया। प्रदेश प्रमुख ने कहा कि चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में ग्रामीण भाग ले रहे हैं। सभी वर्ग के लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता जोरशोर से अब भी सदस्यता अभियान चलाएंगे। अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है। जिला सदस्यता प्रभारी राकेश कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, मितेंद्र सिंह ने बताया कि सभी मंडलों एवं प्रमुख बाजारों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। काफी संख्या में लोग सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। सदस्यता का जो पैमाना है वह डिजिटल व पारदर्शी है। इससे लोगों को भाजपा से जुड़कर देश के विकास में सहयोग करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे। युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अवनीश सिंह, जिला प्रवक्ता विशाल सिंह, युवती प्रमुख चंचला चौहान, भरत सिंह, जदगीश यादव, अरूण सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

loksabha election banner

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.