भाजपा विस क्षेत्र प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से की बात
औरंगाबाद। भाजपा के कुटुंबा विधानसभा प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से कार्यकर्ताओं से बात की।
औरंगाबाद। भाजपा के कुटुंबा विधानसभा प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से कार्यकर्ताओं से बात की। मंडल अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ताओं से कुटुंबा विधानसभा में संगठन को मजबूती देने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में बढ़- चढ़कर कार्य करने को कहा। 31 मई को प्रधानमंत्री की मन की बात सप्त ऋषि कमेटी द्वारा सभी बूथों पर सुना जाना है। मंडल अध्यक्ष ने बताया कि सभी शक्ति केंद्र एवं सप्त ऋषि संगठन का कार्य पूरा है। मंडल अध्यक्ष परमेश्वर राज बैठा, संडा मंडल अध्यक्ष राजकुमार पासवान, टंडवा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, बालूगंज मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, भाजपा नेत्री रेखा देवी, जिला उपाध्यक्ष रविद्र सिंह सहित ने कुटुंबा विधानसभा में चुनाव की तैयारी को ले उन्हें अवगत कराया।