Move to Jagran APP

मुख्य पार्षद के घर पहुंचे भाजपा नेता

औरंगाबाद । भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का महासंपर्क अभियान जारी है। कार्यकर्ता प्रम

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Jun 2018 10:18 PM (IST)Updated: Fri, 08 Jun 2018 10:18 PM (IST)
मुख्य पार्षद के घर पहुंचे भाजपा नेता
मुख्य पार्षद के घर पहुंचे भाजपा नेता

औरंगाबाद । भारतीय जनता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का महासंपर्क अभियान जारी है। कार्यकर्ता प्रमुख व्यक्तियों के घर पहुंच केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे हैं। शुक्रवार नगर भाजपा अध्यक्ष अनिल गुप्ता के साथ पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ¨सह समर्थकों के साथ नगर परिषद के मुख्य पार्षद उदय कुमार गुप्ता के घर पहुंचे। कहा कि पीएम के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बह रही है। कहा कि पीएम ने 22 करोड़ गरीब परिवारों को जीवन स्तर से उठाने का सफल प्रयास किया है। जन-धन योजना के माध्यम से सभी गरीबों का खाता खोला गया। उज्जवला योजना के तहत 3.8 करोड़ गरीब महिलाओं को एलपीजी का कनेक्शन दिया गया। एक करोड़ से अधिक लोगों को पीएम आवास योजना का लाभ दिया गया। देश के चार करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई गई। 11 करोड़ लोगों को मुद्रा लोन दिया गया। कहा प्रधानमंत्री जन औषधी केंद्र में तीन हजार से अधिक स्टोरों पर जरूरी दवाएं 50 प्रतिशत कम मूल्य पर दिया जा रहा है। कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार आई है। नारी सशक्तिकरण की दिशा में अथक प्रयास किया गया है। प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 1.26 करोड़ छात्राओं का खाता खोलवाया गया। कहा कि पीएम ने कई लाभकारी योजनाओं की शुरुआत की है। रेडक्रास के चेयरमैन सतीश कुमार ¨सह, वार्ड पर्षद मो. फारूक अंसारी, नइम अंसारी, दीपक ¨सह, सुनील कुमार ¨सह, पंकज ¨सह, संजय गुप्ता, मधेश्वर चंद्रवंशी, ब्रजेंद्र ¨सह उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.