विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहटा-औरंगाबाद रेल परियोजना की सभी प्रक्रिया पूरी, 1 साल के अंदर होगा भूमि अधिग्रहण कार्य

Published: Mon, 23 Feb 2026 05:02 PM (IST)

बिहटा-औरंगाबाद रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो गई हैं। अब हैदराबाद की एसए इंफ्रा कंस्ट्रक्शन कंपनी जल्द ही भूमि ...और पढ़ें

बिहटा-औरंगाबाद रेल परियोजना की सभी प्रक्रिया पूरी (AI Generated Image)

बिहटा-औरंगाबाद रेल परियोजना की सभी प्रक्रिया पूरी (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद)। बिहटा-औरंगाबाद रेल लाइन परियोजना को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। परियोजना से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उसकी प्रगति रिपोर्ट जानने के लिए बिहटा-औरंगाबाद रेल परियोजना संघर्ष समिति के केंद्रीय संयोजक अजय कुमार ने निर्माण संगठन उतर पूर्व मध्य रेलवे महेंद्रू पटना के मुख्य अभियंता अनिल कुमार से मुलाकात की।

उनको बताया कि नई रेल लाइन परियोजना की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। हैदराबाद की कंपनी एसए इंफ्रा कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा शीघ्र ही भू-अर्जन पदाधिकारी के साथ मिलकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चालू करेगी। एक साल के अंदर औरंगाबाद से बिहटा तक भूमि अधिग्रहण कर लिया जाएगा।

अजय कुमार ने बताया कि मुख्य अभियंता अनिल कुमार को यह साफ बोल दिया गया है कि बिहटा-औरंगाबाद रेल परियोजना संघर्ष समिति शांत बैठने वाली नहीं है। समय सीमा के अंदर भूमि अधिग्रहण नहीं किया गया तो संघर्ष समिति बिहटा ट्रैक को जाम करने के बाद इस बार अनुग्रह नारायण रोड को जाम करेगी।

उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जवाबदेही सीपीआरओ, निर्माण संगठन महेंद्रू, निर्माण संगठन डेहरी आन सोन, जिला पदाधिकारी औरंगाबाद, अरवल एवं पटना तथा भू-अर्जन पदाधिकारी औरंगाबाद, अरवल एवं पटना की होगी। उन्होंने नारा दिया-”जय रेलवे-तय रेलवे”।