हमारी सरकार बनेगी तो विकसित बनेगा बिहार : तेजस्वी
औरंगाबाद। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को जिले के बारुण एवं दाउदनगर में चुनावी सभा को संबोधित किया। बारुण के एनीकाट मैदान में नवीनगर विधानसभा के राजद के प्रत्याशी विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के पक्ष में सभा को संबोधित किया। जनता को बताया कि 15 वर्ष तक नीतीश कुमार की शासन को आपने देख लिया हमें एक बार पांच साल का मौका दीजिए बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे।
औरंगाबाद। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को जिले के बारुण एवं दाउदनगर में चुनावी सभा को संबोधित किया। बारुण के एनीकाट मैदान में नवीनगर विधानसभा के राजद के प्रत्याशी विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के पक्ष में सभा को संबोधित किया। जनता को बताया कि 15 वर्ष तक नीतीश कुमार की शासन को आपने देख लिया हमें एक बार पांच साल का मौका दीजिए बिहार को विकसित राज्य बनाएंगे। कहा कि भाजपा वाले हमारे पीछे 20 हेलीकॉप्टर छोड़ रखा है। हम फरियाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस चुनाव में नीतीश कुमार की विदाई तय है। सभा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल की चर्चा करते हुए कहा कि जनता ने 15 साल मौका दिया और 15 साल में बिहार में न कल कारखाना खुला, न बेरोजगारी दूर हुई। राज्य में न भ्रष्टाचार समाप्त हुआ न बदहाल शिक्षा सुधर सका। जनता को बताया कि आप किसी भी काम के लिए थाना और ब्लॉक जाते हैं तो बिना पैसा का काम नहीं होता है। स्वास्थ्य की चर्चा करते हुए कहा कि आज सरकारी अस्पताल के बेड पर कुत्ता सोता है। हमारी सरकार बनी तो मरीजों का बेहतर इलाज होगा। किसानों के खेतों में पानी और युवाओं को नौकरी देने का वादा किया। कहा कि हमारी सरकार बनी तो पहली कैबिनेट की बैठक में हमारी पहली कलम से राज्य के दस लाख शिक्षित बेरोजगार युवकों को सरकारी नौकरी मिलेगी। न फार्म का पैसा लगेगा न परीक्षा देने जाने के लिए किराया। किराया का पैसा सरकार देगी। समान काम समान वेतन की मांग कर रहे नियोजित शिक्षकों की यह मांग पूरी होगी। कहा कि हम राज्य के सभी वर्ग, जाति, हर संप्रदाय के लोगों को साथ लेकर काम करेंगे। पार्टी प्रत्याशी विजय कुमार डब्लू सिंह को जिताने का आह्वान किया। कहा कि यह जीतेंगे तभी हम मुख्यमंत्री बनेंगे। बुजुर्गों को मिलने वाली 400 रुपये वृद्धापेंशन को बढ़ाकर 1000 करने की बात कही। सभा की अध्यक्षता राजद नेता अनिल टाइगर व संचालन पूर्व मुखिया चंदन कुमार ने किया। इस मौके पर लालगोविद सिंह, दिवाकर चंद्रवंशी, रमजान अली, रामप्रवेश यादव, पूर्व उप प्रमुख अमित कुमार पिटु, दिव्या सिंह, अनिल सिंह, कांग्रेस के संतन सिंह, श्यामबिहारी सिंह, कुमार अवधेश सिंह, पंसस सरोज यादव समेत महागंठबंधन के अन्य नेता मौजूद रहे।