विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धूप में बांधकर बेरहमी से पिटाई, बिहार में डंडों से पीट-पीटकर पिता ने अपने बेटे की कर दी हत्या; शव गायब

Published: Wed, 27 May 2026 10:24 PM (IST)

औरंगाबाद के उपहारा में घरेलू विवाद के बाद पिता राजेश चौधरी ने अपने 13 वर्षीय बेटे खेसरिया कुमार को डंडों ...और पढ़ें

सौतेली मां से विवाद के बाद बढ़ा तनाव

सौतेली मां से विवाद के बाद बढ़ा तनाव

HighLights

  1. पिता ने 13 वर्षीय बेटे को डंडों से पीटकर मार डाला।

  2. घटना औरंगाबाद के उपहारा थाना क्षेत्र में हुई।

  3. आरोपी पिता शव लेकर फरार, पुलिस तलाश में जुटी।

संवाद सूत्र, उपहारा गोह (औरंगाबाद)। उपहारा थाना मुख्यालय क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राजेश चौधरी उर्फ मुंगड़ी चौधरी ने अपने 13 वर्षीय पुत्र खेसरिया कुमार की कथित रूप से डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

घटना मंगलवार की बताई जा रही है। बताया जाता है कि घरेलू विवाद के बाद यह घटना हुई। गांव में इस घटना से सनसनी फैल गई है।

परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश और शोक का माहौल है।

सौतेली मां से विवाद के बाद बढ़ा तनाव

जानकारी के अनुसार बच्चे का अपनी सौतेली मां मंजू देवी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद की जानकारी उसने अपने पति राजेश चौधरी को दी।

इसके बाद पिता ने कथित रूप से गुस्से में आकर बेटे की पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चे को बांधकर भी मारा गया।

पिटाई के बाद उसे धूप में छोड़ दिया गया। घटना को लेकर पुलिस सौतेली मां से पूछताछ कर रही है।

हत्या के बाद शव लेकर फरार पिता

घटना के बाद आरोपी पिता बच्चे का शव लेकर फरार हो गया। अब तक पुलिस को शव बरामद नहीं हो सका है।

पुलिस लगातार शव की तलाश में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस की टीम विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है।

थाना पुलिस ने कुछ संदिग्ध स्थानों पर जांच भी की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।

पुलिस जांच और कार्रवाई जारी

उपहारा थाना पुलिस ने बच्चे की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। थानाध्यक्ष आकाश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली है।

लेकिन शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस आरोपी पिता की तलाश में जुटी है।

एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि शव की खोज अरवल तक की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

गांव में मातमी सन्नाटा और पुराने आरोप

घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है।

कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि पहले भी पारिवारिक विवाद और हिंसा की बातें सामने आती रही हैं।

पहली पत्नी की मौत को लेकर भी ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस ने पुराने आरोपों पर अभी कोई पुष्टि नहीं की है।

मामले की जांच जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।