बिहार दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता
जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में बिहार दिवस को लेकर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक विद्यालय एवं कोचिग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
औरंगाबाद। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर में बिहार दिवस को लेकर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक विद्यालय एवं कोचिग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। आर्ट कार्टेज की छात्रा चांदनी कुमारी एवं स्वाती कुमारी ने रंगोली के माध्यम से बिहार की विरासत को दर्शाया। हिदू, मुस्लिम, ईसाइ, सीख, जैन समेत अन्य धर्म के बारे में जानकारी दी। उनके धर्म के लोगों को रंगोली में दिखाया। बीएल इंडो एंग्लियन पब्लिक स्कूल के सीनियर ग्रुप की छात्रा मनीषा, दीपशीखा, आंचल ने बेहतर रंगोली बनाया। रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। वहीं इसी विद्यालय के जूनियर ग्रुप की छात्रा प्रियंका, अदिति एवं प्रीति ने मतदान के प्रति जागरूक किया। प्रतियोगिता का निरीक्षण एसडीओ डॉ. प्रदीप कुमार, एसडीपीओ अनूप कुमार, नवीनगन बीडीओ ओम राजपूत एवं सदर बीडीओ प्रभाकर कुमार ने किया। अधिकारियों ने छात्राओं द्वारा बनाई गई रंगोली की सराहना की। सीनियर ग्रुप में चांदनी एवं स्वाती को प्रथम स्थान मिला। खुशबू एवं ग्रुप को द्वितीय एवं बीएलइंडो विद्यालय की छात्राओं को तृतीय स्थान मिला। जूनियर ग्रुप में विवेकानंद विजन आइडीएल पब्लिक स्कूल की छात्रा परिप्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक एवं ग्रुप ने द्वितीय एवं अदिति व ग्रुप ने तीसरा स्थान लाया। शुक्रवार शाम नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम में सभी विजेता प्रतिभागियों को डीएम राहुल रंजन महिवाल ने सम्मानित किया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. निरंजय कुमार उपस्थित रहे।