बिहार क्रिकेट : राज्य सरकार को सोचना चाहिए
औरंगाबाद । गोरडीहा के ईशान किशन को अंडर-19 वर्ल्ड क्रिकेट टीम का कप्तान बनाए जाने के
औरंगाबाद । गोरडीहा के ईशान किशन को अंडर-19 वर्ल्ड क्रिकेट टीम का कप्तान बनाए जाने के बाद बिहार सरकार का रवैया भी कठघरे में है। यहा की प्रतिभाओं को दूसरे राज्यों के सहारे अपना कैरियर बनाना पड़ता है। मालूम हो कि बिहार क्रिकेट का संगठन चरमराया हुआ है। शिक्षक और गोरडीहा पंचायत के अशिक कुमार ने कहा कि अभी से भी बिहार सरकार को सोचना चाहिए। राज्य में क्रिकेट का माहौल नहीं रहने के बावजूद यह बच्चा अपने संघर्ष की बदौलत स्थान बनाने में कामयाब हुआ। क्रिकेटर प्रफुल्ल चंद्रा ने कहा कि ईशान किशन शुरू से प्रतिभावान था। इसका बड़ा भाई राज किशन भी उमदा खिलाड़ी रहा है, पर मान्यता के अभाव में गिने चुने ही राष्ट्रीय ख्याति पा सके। ईशान का कप्तान बनना बिहार के लिए गर्व की बात है। इस उपलब्धि में क्रिकेट अकादमी आफ बिहार और आमिकर दयाल (पूर्व कप्तान भारतीय अंडर-19) का योगदान सराहनीय है, वैसे वह झारखंड के लिए रणजी ट्राफी खेल रहा है। जिला पार्षद राजीव कुमार उर्फ बब्लू ने इस जानकारी के लिए मीडिया को धन्यवाद किया। कहा कि ऐसी जानकारी मिली जिससे जिला का मान सम्मान बढ़ा है। यह गौरव की बात है। चंद्रभूषण वर्मा, चंद्रशेखर गुप्ता, धनंजय शर्मा, डा. दिनेश कुशवाहा, अशोक शर्मा, शशिभूषण सिंह ने कहा- बहुत बड़ी सफलता, दाउदनगर की शान है यह लड़का।