बाढ़ राहत कोष के लिए भिक्षाटन
देव में उत्तर कोयल नहर संघर्ष समिति के बैनर तले गुरुवार को बाढ़ राहत कोष।
औरंगाबाद। देव में उत्तर कोयल नहर संघर्ष समिति के बैनर तले गुरुवार को बाढ़ राहत कोष के लिए भिक्षाटन किया गया। इसके पूर्व योगेंद्र ¨सह की अध्यक्षता में बैठक की गई जिसमें बाढ़ राहत पीड़ितों के लिए सहायतार्थ पहल का निर्णय लिया गया। भिक्षाटन कार्य देव गोदाम से चलकर देव पोखरा तक, सब्जी मंडी, बाजार होते हुए सूर्य मंदिर के पास संपन्न हुआ। किसान मनोज ¨सह, राजदेव भगत, धर्मदेव यादव, भूपेश यादव, रवींद्र ¨सह, नरेंद्र तिवारी, मिथिलेश कुमार ¨सह, सुरेंद्र चौरसिया, मो. इकबाल अहमद, रत्नाकर ¨सह, राजाराम साव सहित दर्जनों किसान शामिल थे। जदयू प्रखंड कमिटी के द्वारा भी देव में बाढ़ राहत कोष के लिए भिक्षाटन किया गया जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष रामानुज ¨सह, रामप्रवेश चौहान सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ता शामिल थे।