भारत माता की जय का उद्घोष
औरंगाबाद। प्रखंड के चिरैयाटांड़ तथा दशवत बिगहा गाव में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
औरंगाबाद। प्रखंड के चिरैयाटांड़ तथा दशवत बिगहा गाव में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि को हिंदू नववर्ष मनाया। कुटुंबा-माली पथ से गुजरने वाले प्रत्येक नागरिकों को शर्बत पिलाकर आगे की ओर भेजा। शाम में स्थानीय लोगों के बीच मिठाइयां बांटी। स्वयंसेवक सुमन शेखर, तथागत आर्य तथा कठरी विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवपूजन सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी नववर्ष ही भारतीय नववर्ष है। कतिपय कारणों से हम इसाईयों की अंग्रेजी तिथि को नववर्ष की तिथि के रुप में अपना रहे हैं, जो राष्ट्र के लिए घातक है। प्रयोगवाद की आंधी में हम सब अपनी संस्कृति को भूल रहे हैं। सबों ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर भरत माता की जय का उद्घोष किया।