भारत बंद का वाहनों के परिचालन पर रहा असर
औरंगाबाद। राजग के विरोधी दलों के आह्वान पर मंगलवार को भारत बंद का असर दाउदनगर में
औरंगाबाद। राजग के विरोधी दलों के आह्वान पर मंगलवार को भारत बंद का असर दाउदनगर में यातायात पर देखा गया। सुबह से ही बंद समर्थक सड़क पर उतर पड़े। सरकार द्वारा लागू की गई कई नीतियों के विरोध में नारेबाजी की। तेरह प्वाइंट रोस्टर लागू करने का विरोध किया। बंद समर्थकों के द्वारा किए गए सड़क जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब पांच घंटे तक सड़क जाम रहा। सड़क जाम के कारण औरंगाबाद-पटना मुख्य पथ एवं दाउदनगर-गोह गया पथ पर बंद अवधि के दौरान आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। राजद, लोकतांत्रिक जनता दल, रालोसपा, भीम आर्मी समेत अन्य संगठनों के नेता एवं कार्यकर्ता बंद के समर्थन में सड़क पर नारे लगाते रहे। केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई कई नीतियों का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। जाम का नेतृत्व राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने किया। यादव महासभा के अध्यक्ष नागेंद्र यादव, राजद नेता अरविद यादव, अरुण कुमार यादव, लोकतांत्रिक जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा, नगर अध्यक्ष मो. एनामुल हक, रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ रंजीत, युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष बसंत बादल, अरुण कुमार मेहता, संतोष समेत राजद, युवा राजद एवं छात्र राजद के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। बंद समर्थकों ने तेरह प्वाइंट रोस्टर को वापस लेने एवं आबादी के आधार पर आरक्षण देने समेत अन्य मांग की। कहा कि सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ करना बंद करें। एससी-एसटी ओबीसी एवं गरीबों के साथ अन्याय किया जा रहा है। अकबरपुर में राजद नेता अरविद यादव के नेतृत्व में सड़क जाम किया गया। राजद नेताओं ने बंद को पूरी तरह से सफल बताया। छात्र राजद के जिला मीडिया प्रभारी सुनील कुमार ने कहा की भारत बंद सफल रहा। उधर राजग नेताओं ने कहा कि बंद पूरी तरह से विफल रहा। बाजार की सभी दुकानें खुली रही। लोग बाजार में सामान की खरीदारी करते रहे। यह बंद बेमतलब का किया गया था।