Move to Jagran APP

युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बनें नेतृत्वकर्ता : डा. संजय जायसवाल

औरंगाबाद। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नेतृत्वकर्ता बनें। पढ़ने की क्षमता को बढ़ानी पड़ेगी। आज युवाओं में पढ़ने की क्षमता कम हुई है। बिना पढ़े ज्ञान नहीं होगा और जब ज्ञान नहीं होगा तो सफल नेतृत्वकर्ता नहीं बनेंगे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Jul 2021 10:15 PM (IST)Updated: Sat, 31 Jul 2021 10:15 PM (IST)
युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बनें नेतृत्वकर्ता : डा. संजय जायसवाल
युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बनें नेतृत्वकर्ता : डा. संजय जायसवाल

औरंगाबाद : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता नेतृत्वकर्ता बनें। इसके लिए पढ़ने की क्षमता को बढ़ानी पड़ेगी। आज युवाओं में पढ़ने की क्षमता कम हुई है। बिना पढ़े ज्ञान नहीं होगा और जब ज्ञान नहीं होगा तो सफल नेतृत्वकर्ता नहीं बनेंगे।

loksabha election banner

जिला मुख्यालय स्थित बंधन रिसोर्ट में शनिवार को भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा का संगठन आज काफी मजबूत है। नई तकनीक का प्रयोग करते हुए राज्य के सभी 243 विधानसभा में सफल तरीके से सम्मेलन कराने का काम किया। अब हमें पूरी तरह से विश्वास हो गया है कि राज्य का युवा मोर्चा कितना सशक्त और एकजुट है।

उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के हर नेता व कार्यकर्ता किसी भी आपदा के समय में सबसे आगे आकर लोगों की मदद करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार देशहित व जनहित में काम कर रही है। विपक्ष के किसी भी बहकावे में देश की जनता नहीं आने वाली है।

इससे पहले कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल, जिला के प्रभारी मंत्री जनक राम, मंत्री सम्राट चौधरी, जिवेश कुमार, नितिन नवीन, सांसद सुशील कुमार सिंह व अन्य नेताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि किसी भी संगठन का बल युवा कार्यकर्ता होते हैं और आज भाजयुमो काफी सशक्त है। मंत्री नितिन नवीन, जिवेश कुमार, सम्राट चौधरी ने कहा कि युवा वर्ग में वह ताकत होती है कि किसी भी कठिन से कठिन काम को कर सकते हैं। सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि युवा किसी भी चुनौती को अवसर में बदल सकते हैं। युवा कार्यकर्ता पार्टी के झंडा का डंडा होते हैं। कहा कि देश के वैसे राज्य जहां यह उम्मीद नहीं थी कि भाजपा की सरकार बनेगी पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर संगठन के नेता व पार्टी के कार्यकर्ताओं की बदौलत यह संभव हुआ। कार्यक्रम को राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष कुमार, विधान पार्षद राजन कुमार सिंह समेत भाजपा व युवा मोर्चा के अन्य नेताओं ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.