हर घर में शौचालय बनाने के लिए लोगों को करें प्रेरित
औरंगाबाद डीएम राहुल रंजन महिवाल ने बुधवार को जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्ष
औरंगाबाद डीएम राहुल रंजन महिवाल ने बुधवार को जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। ओडीएफ में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों को ओडीएफ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। शौचालय निर्माण के बाद प्रोत्साहन राशि मिलेगी। डीएम ने कार्य को लेकर 15 दिनों का टास्क दिया। कहा कि हर हाल में अपने लक्ष्य की प्राप्ति को लग जाएं। स्वच्छता अभियान सरकार का सबसे महत्वाकांक्षी योजना है। हर पंचायत व हर घर में शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करें। जब तक सभी अभियान में समर्पित होकर कार्य नहीं करेंगे हम पिछड़ जाएंगे। समय अब नजदीक आ गया है। यह एक बड़ा अभियान है। हर हाल में इस अभियान को सफल बनाना होगा। पंचायत व प्रखंड को ओडीएफ करने में तेजी लाएं। तभी हमारा प्रखंड स्वच्छ होगा और जब पूरा देश ओडीएफ होगा तब हमारा देश स्वच्छ होगा। बीडीओ अमरेश कुमार ने कहा कि 2 अक्टूबर को पुरहारा तथा 5 अक्टूबर को अहियापुर पंचायत ओडीएफ होना है। दोनों पंचायत समेत अन्य पंचायतों में किए गए तथा जारी कार्यों के बारे में जानकारी दिया। बता दें कि प्रखंड को 31 दिसंबर 018 तक ओडीएफ करने के लिए लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रखंड स्तर पर जागरूकता अभियान से लेकर योजना व समीक्षात्मक बैठक की जा रही है। अभियान को सफल बनाने के लिए गांव-गांव में लोगो को जागरूक करने में सभी से सहयोग की अपील की। निर्देशानुसार प्रखंड समन्वयक सुनील कुमार द्वारा अपने स्तर से अबतक के निर्मित शौचालयों प्रगति के लिए कार्य किए जा रहे हैं। प्रतिदिन गांवों में जागरूकता से संबंधित चर्चा चलाई जा रही है। डीएम ने मुख्यालय में लगे विज्ञान मेले का निरीक्षण किया। इसे सराहनीय कदम बताया। प्रखंड के सभी पदाधिकारी व कर्मी सहित उपस्थित थे। दौरान विज्ञान मेले में पहुंचे डीएम ने बच्चों को उत्साहित किया। कहा कि विज्ञान एक कला है, इसकी जानकारी लें।