आपसी भाईचारे का संदेश देता है बकरीद
ओबरा थाना परिसर में बकरीद पर्व को ले शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में की गई।थानाध्यक्ष ने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देता है। सभी लोग मिलकर पर्व को शांतिपूर्वक मनाएं।
ओबरा थाना परिसर में बकरीद पर्व को ले शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में की गई।थानाध्यक्ष ने कहा कि बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देता है। सभी लोग मिलकर पर्व को शांतिपूर्वक मनाएं। थानाध्यक्ष ने कहा कि शांति से पर्व मनाने का विशेष महत्व है। यहां दोनों सामुदाय के लोग आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाते आ रहे है। जनप्रतिनिधियों से वहां की समस्याओं को जाना तथा समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। कहा कि बकरीद पर्व को ले नमाज वाले जगहों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस की तैनाती की जाएगी। साथ ही हरेक चौक-चौराहे पर पुलिस रहेगी। कहा कि अफवाहों से दूर रहे एवं किसी भी तरह की सूचना मिलती है तो जानकारी दे। सीओ कुमार अनुकंपा ने शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने को अपील की। कहा कि यह पर्व खुशियों का त्यौहार है। मो. एहसानुलहक, चंद्रभूषण स्वर्णकार, औरंगजेब आलम वारसी उपस्थित रहे।