विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर
औरंगाबाद। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय भलुआरी खुर्द में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा
औरंगाबाद। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय भलुआरी खुर्द में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पैनल अधिवक्ता लालमोहन ¨सह ने शिविर का उद्घाटन किया। अध्यक्षता परता पंचायत मुखिया बनारसी पासवान ने की। जिला पार्षद अजय भूईंयां समेत अन्य मौजूद रहे। पैनल अधिवक्ता ने ग्रामीणों को मानसिक रोग से पीड़ित लोगों के लिए बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी। कहा कि इसके लिए द मेंटल हेल्थ एक्ट 1987 बनाया गया है। लोक अदालत के बारे में बताया। बताया गया कि यहां झगड़े को सुलह के आधार पर समाप्त किया जाता है। सरकार द्वारा बनाए गए नियम व कानून की जानकारी दी गई। लोक अदालत का उद्देश्य है कि न्यायालयों पर बढ़ते मुकदमों का भार कम करना। समाज में सामाजिक समरसता को कायम करना। पारा विधिक स्वयंसेवक अजय कुमार, राजकुमार पासवान, वार्ड सदस्य मो. असलम अंसारी, मो. जुनैद अंसारी, मो. रियाजुद्दीन अंसारी, धर्मदेव पासवान, शिक्षक रिजवान अंसारी मौजूद रहे।