युवक की मौत के बाद मातम
औरंगाबाद। गोवा में सड़क दुर्घटना में दो दिन पहले प्रखंड के करमा पंचायत के पसवां गांव निवासी सुनील महत
औरंगाबाद। गोवा में सड़क दुर्घटना में दो दिन पहले प्रखंड के करमा पंचायत के पसवां गांव निवासी सुनील महतो की मौत हो गई। शुक्रवार को मृतक का शव घर पहुंचा। शव पहुंचते ही घर में मातम पसर गया। गांव का माहौल गमगीन हो गया। मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार ¨सह, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार उर्फ चुन्नु, चंद्रभूषण वर्मा, पूर्व पैक्स अध्यक्ष जगन्नाथ ¨सह यादव, सोनू शर्मा ने घर पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दिया। ढाढस बंधाया। सुनील की मौत से उसके दो छोटे बच्चों का हाल बेहाल गया है। पत्नि समेत अन्य परिजनों का रोते बुरा हाल है।पिता की मौत काफी पहले ही हो चुकी थी। घर में मां और दो भाई हैं। घर की आर्थिक स्थिति को देखते हुए तीन भाइयों में 32 वर्षीय सुनील नौकरी करने गोवा चला गया था। प्राइवेट कंपनी में काम करता था।