उन्मूलन की कागार पर नक्सलवाद : सिद्धार्थ
औरंगाबाद। जिले के पुलिस कप्तान रहे वर्तमान कटिहार एसपी डॉ. सिद्धार्थ मोहन जैन शनिवार को देव पहुंचे।
औरंगाबाद। जिले के पुलिस कप्तान रहे वर्तमान कटिहार एसपी डॉ. सिद्धार्थ मोहन जैन शनिवार को देव पहुंचे। सूर्य मंदिर में दर्शन कर सूर्यकुंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अपने कार्यकाल के बारे में बताते हुए कहा कि छह-सात वर्ष पहले जिले में नक्सलियों का बोलबाला था। मैं अपने कार्यकाल में आवास में न सोकर पूरी रात हर थानों का निरीक्षण करते थे। रात्रि में ढि़बरा, टंडवा, नवीनगर, देव, मदनपुर, सलैया, कासमा, आजन, उपहारा जैसे नक्सल प्रभावित थानों का निरीक्षण के दौरान पुलिस के मन से यह भय समाप्त करने का काम किया था कि सतर्कता से नक्सलियों की योजना विफल हो सकती है। पुलिस के मन से आइईडी बम का भय समाप्त करने का प्रयास किया गया था। कहा कि आज नक्सल उन्मूलन के कगार पर है। कहा कि समकालिन अभियान में सभी थानाध्यक्षों को पूरी रात सड़क पर दौड़ाया जाता था। साथ रहे एसपी डॉ. सत्यप्रकाश ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ सर्च आपरेशन तेज किया गया है। सूर्य मंदिर न्यास समिति के द्वारा सूर्य मंदिर का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। पत्नी, एसडीपीओ पीएन साहू, थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, समिति के सचिव रामचंद्र प्रसाद चौरसिया, कोषाध्यक्ष कृष्णा चौधरी, मनोज कुमार मौजूद रहे। एएसपी अभियान राजेश कुमार ¨सह, कांग्रेस नेता अरविंद शर्मा, सीतयोग इंजिनिय¨रग कॉलेज के चेयरमैन कुमार योगेंद्र नारायण ¨सह, सचिव राजेश कुमार, र¨वद्र ¨सह परिसदन में मिले।