सेविका चयन में धांधली का आरोप
औरंगाबाद। सदर प्रखंड के महुअरी गांव के वार्ड सात निवासी अशोक साव की पत्नी पुष्पा देवी ने जिला प्रोग्
By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Apr 2018 05:19 PM (IST)Updated: Fri, 13 Apr 2018 05:19 PM (IST)
औरंगाबाद। सदर प्रखंड के महुअरी गांव के वार्ड सात निवासी अशोक साव की पत्नी पुष्पा देवी ने जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को आवेदन देकर सेविका चयन में धांधली का आरोप लगाई है। पुष्पा ने बताया कि पर्यवेक्षिका द्वारा मनमानी तरीके से आंगनबाड़ी सेविका का चयन किया है। बताया कि पर्यवेक्षिका द्वारा गलत तरीके से अंकपत्र का प्रतिशत निकालकर चयन किया है। इस संबंध में पर्यवेक्षिका द्वारा पूछे जाने पर बताया कि जहां शिकायत करना है कर लीजिए हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। सीडीपीओ से मामले में उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें