गम्हारी में 17 से भागवत सप्ताह
औरंगाबाद। गोह प्रखंड के गम्हारी गांव में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं हनुमत सह देवी प्राण प्रत
By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Apr 2018 05:23 PM (IST)Updated: Thu, 12 Apr 2018 05:23 PM (IST)
औरंगाबाद। गोह प्रखंड के गम्हारी गांव में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं हनुमत सह देवी प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ के दौरान भागवत कथा हुलासगंज के अनंत विभूषित जगतगुरु 1008 रंग रामानुजाचार्य महाराज के सानिध्य में संपन्न होगी। यज्ञ को लेकर 17 अप्रैल को शोभायात्रा के साथ जलभरी का आयोजन किया जाएगा। दौरान 20 अप्रैल को हनुमत एवं देवी प्राण प्रतिष्ठा और 23 अप्रैल को पूर्णाहूति और भंडारा के साथ यज्ञ का समापन होगा कार्यक्रम का आयोजन यज्ञ समिति गम्हारी द्वारा किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें