Move to Jagran APP

Aurangabad: सात नवंबर से पुनपुन नदी छठ घाट पर महाआरती का होगा आयोजन, छठ के बाद से हो रही घाट की सफाई

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर पुनपुन महाआरती का आयोजन किया गया है। अध्यक्ष ने बताया कि शाम छह बजे महाआरती की शुरुआत होगी जिसको लेकर घाट की सफाई की गई है। इसके अलावा सजावट का कार्य किया जा रहा है।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Published: Sun, 06 Nov 2022 02:07 PM (IST)Updated: Sun, 06 Nov 2022 02:07 PM (IST)
Aurangabad: सात नवंबर से पुनपुन नदी छठ घाट पर महाआरती का होगा आयोजन, छठ के बाद से हो रही घाट की सफाई
सात नवंबर से पुनपुन नदी छठ घाट पर महाआरती का होगा आयोजन

 संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : सात नवंबर को ओबरा में पहली बार पुनपुन नदी छठ घाट पर महाआरती होगा। आदि गंगे पुनपुन महाआरती समिति के द्वारा आयोजन किया गया है। आदि गंगे पुनपुन सेवा समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया है। छठ के बाद से आयोजन समिति के द्वारा घाट पर सफाई की जा रही है। आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्तिक महीना हिंदुओं के लिए पवित्र माह हैं। छठ इसी माह में मनाया जाता है। पुनपुन नदी छठ घाट पर साल भर गंदगी रहता है, जिसको देखते हुए निर्णय लिया गया है कि घाट पर सफाई किया जाएगा। यह स्थल हम सभी लोगों के लिए महत्व रखता है। 

loksabha election banner

कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर पुनपुन महाआरती का आयोजन किया गया है। अध्यक्ष ने बताया कि शाम छह बजे महाआरती की शुरुआत होगी, जिसको लेकर घाट की सफाई की गई है। इसके अलावा सजावट का कार्य किया जा रहा है। समिति के द्वारा ग्रामीणों से हर घर से पांच-पांच दीपक के साथ गंगा महाआरती में शामिल होने की अपील की गई है। आयोजन समिति के द्वारा पुनपुन नदी छठ घाट पर अब नियमित रूप से साफ-सफाई की जाएगी। प्रशासनिक स्तर पर भी मदद लेते हुए उसे साफ सफाई को लेकर कार योजना बनाई जाएगी। 

सौंदर्यीकरण को लेकर कार्य कराए जाएंगे। लोगों को घाट पर शौच नहीं करने दिया जाएगा। सफाई रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आयोजन समिति में कई लोगों को शामिल किया गया है, इसके लिए भव्य रूप से तैयारी की जा रही है। सदस्यों ने कहा कि निर्धारित किए गए तिथि पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। सत्यम छठ पूजा समिति के अध्यक्ष प्रमोद भगत, जितेंद्र शर्मा, समिति के उपाध्यक्ष विद्याधर तिवारी, उपाध्यक्ष मदन प्रसाद सोनी, सचिव सुनील कुमार सोनी, सुबोध कुमार चंद्रवंशी, अजय कुमार गुप्ता, पवन प्रजापति, संतोष सिन्हा बड़ी संख्या में समिति के सदस्य शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.