विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aurangabad Lok Sabha Result 2024: औरंगाबाद में RJD ने जीत ली बाजी, यहां देखें किसे मिले कितने वोट?

Published: Tue, 04 Jun 2024 07:37 AM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2024 08:21 AM (IST)

Aurangabad Election Result 2024 औरंगाबाद जिले का नाम मुगल बादशाह औरंगजेब के नाम पर रखा गया था। औरंगाबाद में इस ...और पढ़ें

औरंगाबाद लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 (जागरण फोटो)
औरंगाबाद लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 (जागरण फोटो)

HighLights

  1. औरंगाबाद में 79,111 मत से विजेता बने अभय कुशवाहा, 4,65,567 मत लाकर रहे नंबर वन
  2. सुशील को मिले 3,86,456 मत, 22,627 मत के साथ तीसरे स्थान पर रहा नोटा
  3. 20,309 मत लेकर बहुजन समाज पार्टी के सुनेश कुमार चौथे स्थान पर

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। Aurangabad Lok Sabha Result 2024: औरंगाबाद लोकसभा सीट से राजद के अभय कुमार सिन्हा उर्फ अभय कुशवाहा विजेता घोषित हुए हैं। अभय ने भाजपा के सुशील कुमार सिंह को पराजित किया है। मतों की गिनती की शुरुआत से ही अभय ने जो बढ़त बनाई तो किसी चरण में पीछे नहीं गए।

पहली बार औरंगाबाद में राजद की लालटेन जली है। जिला निर्वाची पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बताया कि राजद के अभय कुमार सिन्हा औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से विजयी हुए हैं। मतों की गिनती शाम तक होती रही, जिस कारण परिणाम आने में देर हुई।

उन्होंने बताया कि अभय को 4,65,567 मत मिले। भाजपा के सुशील कुमार सिंह को 3,86,456 मत मिले। राजद ने भाजपा को 79,111 मतों से पराजित किया। इवीएम की गिनती में राजद को 4,63,845 एवं बैलेट में 1,722 मत मिले।

इसी तरह सुशील को 3,84,819 एवं 1637 इवीएम से मत मिले। बैलेट से कुल 3,747 मत पड़े थे, जिनमें 3,579 सही पाए गए। 164 मतों को रद्द किया गया। जीत के बाद अभय ने कहा कि यह राजद की नहीं औरंगाबाद की जनता की जीत है। हम औरंगाबाद को सजाने और संवारने आए हैं।

उन्होंने कहा कि आपके बीच रहकर काम करेंगे। विकास में सभी की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। औरंगाबाद की जनता ने हमें अपार मत से जिताकर ऋणी बना दिया है। अब यहीं रहकर जनता की सेवा करेंगे।

बहुजन समाज पार्टी के सुनेश कुमार को 20,309 मत मिले और वे मतों के मामले में चौथे स्थान पर रहे। औरंगाबाद में मतदाताओं ने नोटा का बटन खूब दबाया। नोटा को 22,627 मत मिले। पिपुल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिक की प्रतिभा रानी को 12,308 मत मिले।

औरंगाबाद में 2024 के चुनाव में उतरे उम्मीदवारों के नाम

  1. अभय कुमार सिन्हा, राजद- 4,65,567
  2. सुशील कुमार सिंह, भाजपा- 3,86,456
  3. सुनेश कुमार, बसपा- 20, 309
  4. प्रतिभा रानी, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक- 12, 308
  5. राज बल्लभ सिंह, निर्दलीय-11,159
  6. रामजीत सिंह, राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी-9,243
  7. शैलेश राही, अखिल हिंद फारवर्ड ब्लाक (क्रांतिकारी)-4896
  8. सुरेश प्रसाद वर्मा, निर्दलीय- 6,711
  9. मो. वल्लीउल्लाह खान, निर्दलीय-6,604
  10. नोटा- 22,627

यह भी पढ़ें

Arrah Lok Sabha Result 2024: आरा में कांटे की टक्कर, कौन चल रहा आगे? यहां पढ़ें सबसे तेज अपडेट