Move to Jagran APP

Aurangabad: पुनपुन बटाने संगम तट पर आठ को लगेगी कार्तिक पूर्णिमा मेला, जानें क्या-क्या है मान्यताएं

जम्होर पुनपुन बटाने संगम तट पर स्थित विष्णु धाम पर आठ नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मेला लगेगा। कार्तिक मास में भगवान विष्णु मत्स्य के रूप में जल में विराजमान रहते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन नदी में स्नान के पश्चात दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

By Prashant Kumar PandeyEdited By: Published: Mon, 07 Nov 2022 09:59 AM (IST)Updated: Mon, 07 Nov 2022 12:48 PM (IST)
Aurangabad: पुनपुन बटाने संगम तट पर आठ को लगेगी कार्तिक पूर्णिमा मेला, जानें क्या-क्या है मान्यताएं
पुनपुन बटाने संगम तट पर आठ को लगेगी कार्तिक पूर्णिमा मेला

संवाद सूत्र, ओबरा/ अंबा (औरंगाबाद) : जम्होर पुनपुन बटाने संगम तट पर स्थित विष्णु धाम पर आठ नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मेला लगेगा। सामयिक साहित्य संवाद के संयोजक सुरेश विद्यार्थी ने बताया कि संगम तट में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्नान दान का विशेष महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा मेला में हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं और संगम में डुबकी लगाते हैं। पूजा अर्चना करते हैं एवं विष्णु धाम मंदिर में भगवान विष्णु का दर्शन करते हैं। 

loksabha election banner

ऐसी है मान्यता

महंत बालकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि यहां हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा का मेला लगता है। पौराणिक मान्यता है कि यहां संगम तट पर स्नान के बाद भगवान विष्णु का दर्शन करने से श्रद्धालुओं को पुण्य प्राप्त होता है। कहा कि विष्णु धाम स्थल का इतना महत्त्व के बाद भी पर्यटन स्थल का दर्जा नहीं मिला है। उधर कार्तिक पूर्णिमा पर कुटुंबा के विभिन्न स्थलों पर मेला लगता है। 

 स्नान पश्चात करें यह कार्य

कुटुंबा प्रखंड के श्रीकृष्ण पुरी कल्पवृक्ष धाम परता, बतरे व बटाने नदी के संगम स्थल दोमुहान, देव प्रखंड के पताल गंगा, तथा नवीनगर प्रखंड के टंडवा में मेला लगता है। कार्तिक पूर्णिमा को काफी संख्या में लोग उक्त स्थानों पर नदी स्नान के लिए पहुंचते हैं। पुराणों के अनुसार कार्तिक मास में भगवान विष्णु मत्स्य के रूप में जल में विराजमान रहते हैं। यह पता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन नदी में स्नान के पश्चात दान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.