विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा: वाराणसी से झारखंड जा रही बस की ट्रक से भिड़ंत, 20 यात्री घायल

Published: Thu, 13 Aug 2026 08:29 AM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2026 11:27 AM (IST)

औरंगाबाद में जीटी बाइपास पर यात्री बस और ट्रक की भीषण टक्कर में करीब 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें ...और पढ़ें

बस के उड़े परखच्चे। फोटो जागरण

बस के उड़े परखच्चे। फोटो जागरण

HighLights

  1. औरंगाबाद में जीटी बाइपास पर बस-ट्रक की टक्कर।

  2. हादसे में करीब 20 यात्री हुए घायल, पांच गंभीर।

  3. घायलों को सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती।

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद। नगर थाना क्षेत्र के जीटी बाइपास ओवरब्रिज के पास महिंद्रा शोरूम के सामने गुरुवार भोर में करीब ढाई बजे यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस पर सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए। इनमें पांच यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घायलों में सदर प्रखंड के बधोई गांव निवासी महाराणा सिंह, उनकी पत्नी बालमती देवी, सूरज कुमार सिंह, बबलू कुमार सिंह, मदनपुर के गुलाबबिगहा निवासी राजेश यादव, गयाजी के पथरा निवासी सुनील कुमार, नरेश यादव की पत्नी नागेश्वरी देवी, औरंगाबाद के हरिनारायण, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पवई भैरोपुर निवासी विजय तिवारी, कृष्णा सोनी, अंबा के धीरज कुमार, गया के डुमरिया निवासी मुर्तजा अंसारी, अरवल के बेलखारा निवासी सत्या कुमार सिंह, भभुआ के बारे गांव निवासी अर्जुन पांडेय और बबलू पांडेय समेत अन्य यात्री शामिल हैं।

WhatsApp Image 2026-08-13 at 8.22.56 AM

हादसे की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया।

नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि हंसराज नामक बस वाराणसी से झारखंड के पाटन (डालटेनगंज) जा रही थी। जीटी बाइपास ओवरब्रिज से डालटेनगंज की ओर जाने के लिए बस सर्विस रोड पर उतर रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज आवाज हुई और जीटी रोड का लोहे का डिवाइडर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जबकि ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की नींद खुल गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि बस पर लिखे विवरण के अनुसार वह बीएचयू वाराणसी की है।

बस पर अंकित नंबर के आधार पर उसके मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों के स्वजन सदर अस्पताल पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-पटना के लिए चलेंगी नई ट्रेनें; जलालगढ़-किशनगंज लाइन को जल्द मंजूरी, पाटलिपुत्र में रुकेगी वंदे भारत