करवाचौथ व्रत को लेकर महिलाएं उत्साहित
करवाचौथ व्रत कल है। पर्व को लेकर महिलाएं उत्साहित है। व्रत को लेकर महिलाएं तैयारी कर रही हैं। अपने पति के दीर्घायु के लिए महिलाएं करवाचौथ व्रत रखेगी।
पेज चार के लिए - संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : करवाचौथ व्रत कल है। पर्व को लेकर महिलाएं उत्साहित हैं। व्रत को लेकर महिलाएं तैयारी कर रही हैं। अपने पति की दीर्घायु के लिए महिलाएं करवाचौथ व्रत रखेंगी। पं. कमलकिशोर पांडेय ने बताया कि चंद्रयोन उगने के बाद महिलाएं चलनी एवं जल में अपने पति का मुंह देखकर व्रत का अनुष्ठान करती हैं। महिलाओं के लिए विशेष कर नव दंपत्ति के लिए बड़ा ही उत्सावर्द्धक माना जाता है। यह व्रत सावित्री सत्यवान से जुड़ी है। गांव की महिलाएं व्रत रखने की तैयारी में जुट गई है। पर्व का इंतजार करती हैं महिलाएं : रानी
फोटो : 15 एयूआर 15
जम्होर की रानी कुमारी ने बताया कि यह पर्व महिलाओं के लिए विशेष उपयोगी है। शादी के बाद से ही पति के लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हूं। उस दिन शृंगार कर नए वस्त्रों में पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी उम्र की ईश्वर से कामना करती हूं। इस पर्व का महिलाएं इंतजार करती हैं। व्रत करने से घर में रहती है शांति : शीला
फोटो : 15 एयूआर 16
शीला देवी बताती हैं कि पर्व का अनुष्ठान शुद्धतापूर्वक कई वर्षों से करती आ रही हूं। व्रत करने से घरों में सुख, शांति आती है। पर्व कर सह परिवार के साथ अपने पति की लंबी उम्र की कामना करूंगी।