Move to Jagran APP

भारत के रत्न थे अटल बिहारी वाजपेयी

भारतीय जनता पार्टी नगर एवं दाउदनगर ग्रामीण मंडल के तत्वावधान में दिवंगत प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर समारोह आयोजित

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 05:56 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 05:56 PM (IST)
भारत के रत्न थे अटल बिहारी वाजपेयी
भारत के रत्न थे अटल बिहारी वाजपेयी

भारतीय जनता पार्टी नगर एवं दाउदनगर ग्रामीण मंडल के तत्वावधान में दिवंगत प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर समारोह आयोजित की गई। दाउदनगर शहर में भाजपा नगर अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता अश्विनी तिवारी ने अटलजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूरा विश्व अटल जी के कार्यों की प्रशंसा करती है। इनके द्वारा लागू की गई कल्याणकारी योजना का लाभ देश के गरीबों को मिल रहा है। स्वर्णिम चतुर्भुज, सर्वशिक्षा, अंत्योदय योजना का लाभ सभी को मिल रहा है। भाजपा नगर अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि देश ही नहीं पूरी दुनिया में अटलजी को मान एवं सम्मान मिला है। उनके संबोधन के आगे सभी नतमस्तक रहते थे। आज उन्हीं के पदचिन्हों पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी चलने का काम कर रहे हैं। जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष कृष्णचंद्र स्वर्णकार, ब्रजबल्लभ शर्मा, जय गोविद प्रसाद, शंभू कुमार ने भी अपने-अपने विचार रखे। शिव प्रसाद गुप्ता, वार्ड पार्षद बसंत कुमार, ब्रजेश पाठक, मनोज केसरी, सोनू तिवारी, बैजनाथ प्रसाद, धीरज पाठक, सतीश पाठक, मुकेश कुमार, भोला स्वर्णकार, दीपक कुमार, अभिषेक कुमार, मुकेश मिश्रा, नीरज पांडेय, छोटू पांडेय, अवधेश पांडेय, धर्मेंद्र कुमार, आनंद खत्री, दिग्गज कुमार, रोहित कुमार, रितिक कुमार मौजूद रहे। मखरा में मनाई गई जयंती

loksabha election banner

भाजपा के दाउदनगर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के नेतृत्व में प्रखंड के मखरा गांव में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष अक्षय कुमार ने की। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। अध्यक्ष ने कहा कि अटल जी ने जो सपना देखा था, वह आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं। देश के लिए उन्होंने बहुत योगदान दिया था। संजय कुशवाहा, श्यामदेव ठाकुर, उपेंद्र पासवान, लाल मोहन राजवंशी , बब्लू कुमार, दिलीप कुमार, रणविजय यादव उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.