भरूब स्कूल के कॉलेज मंत्री बने अंकित
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : ओबरा प्रखंड के इंटर स्कूल भरूब में शनिवार को नगर सह मंत्री शुभम ¨सह क
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : ओबरा प्रखंड के इंटर स्कूल भरूब में शनिवार को नगर सह मंत्री शुभम ¨सह की अध्यक्षता में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक की गई। स्कूल में दस सदस्यीय कॉलेज टीम का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अंकित भूमि को कॉलेज मंत्री एवं कमल किशोर को उपप्रमुख बनाया गया। छात्रों की समस्याओं पर चर्चा की गई। नगर सह मंत्री शुभम ¨सह एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पुष्कर अग्रवाल ने कहा कि यहां समस्याओं का अंबार है। नियमित वर्ग का संचालन नहीं होता है। पढ़ाई के मामले में यहां के छात्र पीछे रह जाते है। विद्यालय में कंप्यूटर लैब नहीं है। शौचालय एवं पेयजल का अभाव है। नयी कमिटी छात्रों के हित में कार्य करेगी। पुष्कर ने कहा कि अभाविप से जुड़े छात्र देशहित के लिए कार्य करते हैं। छात्रों के लिए यह संगठन हमेशा सक्रिय रहती है। छात्रों को स्कूल कॉलेज में बेहतर सुविधा दिलाना हमारा कर्तव्य है। स्थानीय स्तर पर जो भी समस्याएं आएगी उसका निराकरण किया जाएगा। नगर सह मंत्री विकास कुमार, अभ्यानंद कुमार, उदित एवं सौरभ कुमार उपस्थित थे।