आंगनबाड़ी सेविका चयन में अनिमितता को होगी जांच : प्रमुख
प्रखंड में आंगनबाड़ी सेविका चयन में अनियमितता बरती गई है। प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने इस संबंध में बयान जारी कर जांच कराने की बात कही है। बताया कि सेविका
औरंगाबाद। प्रखंड में आंगनबाड़ी सेविका चयन में अनियमितता बरती गई है। प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने इस संबंध में बयान जारी कर जांच कराने की बात कही है। बताया कि सेविका सहायिका चयन में अतिपिछड़ों के साथ अन्याय किया गया है। कई केंद्रों पर अतिपिछड़ा के बजाय पिछड़ा वर्ग से चयन किया गया है। हनेया, वर्मा, रूद्र विगहा, बहेरा, परसांवा, एरका केंद्र से अनियमितता की शिकायत मिली है। प्रमुख ने कहा कि हनेया केंद्र पर चयन की जांच हुई तो मामला सामने आया। डीएम द्वारा चयन रद्द कर मेघा सूची में पहले स्थान पर रहे अभ्यर्थी का चयन किया गया है। प्रमुख ने कहा कि पूरे चयन का निष्पक्ष जांच हो, इसके लिए सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष को पत्र लिखेंगे। यदि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो असहाय लोगों को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरेंगे। न्यायालय का सहारा भी लेंगे। प्रमुख ने कहा कि सरकार जनप्रतिनिधियों को नजरअंदाज कर रही है, जिस कारण भ्रष्टाचार बढ़ा है। यदि सरकार इसमें शीघ्र ठोस निर्णय नहीं लेती है तो हम सभी सामूहिक रुप से त्यागपत्र दे देंगे। प्रमुख ने कहा कि वर्मा में सेविका चयन में धांधली के संबंध में आवेदन देने वाली महिला पर्यवेक्षिका को विभाग के अधिकारी दोषी साबित करने में लगे है।