विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

औरंगाबाद के अभिषेक कुमार बने इनकम टैक्स ऑफिसर, महाराष्ट्र में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

Published: Mon, 14 Sep 2026 02:57 PM (IST)

औरंगाबाद के गोह प्रखंड के पुंदौल गांव निवासी अभिषेक कुमार ने एसएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर इनकम टैक्स ऑफिसर का पद हासिल किया है।

एसएससी परीक्षा में अभिषेक ने हासिल की सफलता। (जागरण)

एसएससी परीक्षा में अभिषेक ने हासिल की सफलता। (जागरण)

HighLights

  1. अभिषेक कुमार ने एसएससी परीक्षा पास कर इनकम टैक्स ऑफिसर का पद पाया।

  2. महाराष्ट्र के कल्याण, ठाणे में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे अभिषेक कुमार।

  3. उनकी सफलता ने औरंगाबाद जिले और गोह का नाम रोशन किया।

संवाद सूत्र, उपहारा, गोह (औरंगाबाद)। गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित पुंदौल गांव निवासी सत्येंद्र दुबे के पुत्र अभिषेक कुमार ने एसएससी परीक्षा में सफलता हासिल की है।

एसएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर वह इनकम टैक्स ऑफिसर बने हैं और जिले और गोह का नाम रोशन किया है। अभिषेक महाराष्ट्र के कल्याण, ठाणे में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

अभिषेक शुरू से ही मेधावी, शांत, सरल, व्यवहारिक और संस्कारी विद्यार्थी रहे हैं। उन्होंने नर्सरी से 12वीं तक की शिक्षा चिल्ड्रेन्स पैराडाइज स्कूल एवं ब्राइट कैरियर कोचिंग सेंटर, गोह में पूरी की।

उनकी सफलता से विद्यालय एवं कोचिंग संस्थान परिवार में खुशी का माहौल है। सफलता के बाद अभिषेक भगवती मार्केट स्थित अपने निवास से संस्थान पहुंचकर गुरुजनों से मिले।

वे अपने साथ मिठाई लेकर आए। इसके अलावा संस्था के निदेशक केशरी नंदन सिंह के लिए शर्ट-पैंट का सेट और उनकी पत्नी के लिए साड़ी भी भेंट की। अभिषेक के इस आत्मीय व्यवहार से संस्था के शिक्षक भावुक हो गए।

संस्था परिवार ने उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने कहा कि अभिषेक की उपलब्धि मेहनत, लगन और संस्कार का परिणाम है। उनकी सफलता क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी है।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर के सौरव ने बढ़ाई बिहार की शान, चलाई दुनिया की पहली डबल स्टैक पाइथन ट्रेन