विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2011 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कल्पवृक्ष धाम के विकास की कवायद

By Edited By:
Published: Sun, 13 Nov 2011 08:08 PM (IST)

News Article Hero Image

अम्बा (औरंगाबाद), निज प्रतिनिधि :

कुटुम्बा प्रखंड के परता गांव स्थित कल्पवृक्ष धाम के विकास की कवायद शुरू हो गई है। अधिकारी चाहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल्पवृक्ष धाम पहुंचे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को ले तैयारी शुरू हो गई है। डुमरी पथ से परता मध्य विद्यालय तक पथ निर्माण की स्वीकृति दी गई है। 28 लाख की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण किया जाएगा। चर्चा है कि मुख्यमंत्री के औरंगाबाद आगमन पर जिला प्रशासन कल्पवृक्ष को दिखाने के लिए योजना बनाई है। अगर मुख्यमंत्री कुटुम्बा प्रखंड पहुंचेंगे तो कल्पवृक्ष का दर्शन जरूर करेंगे। सड़क के साथ कल्पवृक्ष धाम को देखने के लायक बनाया जा रहा है। यहां का कल्पवृक्ष राज्य का एक मात्र वृक्ष है जो श्रद्धालुओं के आस्था का केन्द्र है। इस राज्य के अलावा झारखंड से श्रद्धालु कल्पवृक्ष का दर्शन करने पहुंचते हैं। कहा जाता है कि कल्पवृक्ष के दर्शन से मन्नतें पुरी होती है। बोधगया स्थित बोधि वृक्ष की तरह कल्पवृक्ष का संरक्षण एवं प्रचार नहीं होने से विकास नहीं हो सका है। आज भी इस वृक्ष की पटवन दूध से की जाती है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर