संगठित होंगे तभी मिलेगा अधिकार : संजय
औरंगाबाद। प्रखंड मुख्यालय के बेल रोड स्थित ¨चटू गुप्ता के आवास पर 30 दिसंबर को पटना में आय
औरंगाबाद। प्रखंड मुख्यालय के बेल रोड स्थित ¨चटू गुप्ता के आवास पर 30 दिसंबर को पटना में आयोजित रौनियार वैश्य एकता कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बैठक की गई। अध्यक्षता रमेश गुप्ता ने की। जिसमें वैश्य सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। वैश्य के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, महासभा के संरक्षक राजू गुप्ता ने कहा कि हम सभी एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। जब तक हम सभी संगठित नहीं होंगे तब तक अधिकार नहीं मिलेगा। संचालन कर रहे संजय गुप्ता ने कहा कि एकता में इतनी बल है कि हम अपने अधिकार को सरलतापूर्वक पा सकेंगे, परंतु उसके लिए संघर्ष करना होगा। पराक्रमी एवं साहसी हेमु ने पानीपत की दूसरी युद्ध लड़ी और मुगलों के छक्का छुड़ा दिए ।वीर साहसी पराक्रमी के वंशज हैं पर हम सबों को संगठित होने की जरूरत है। हम सभी को इतनी आबादी होने के बावजूद भी पीछे है, जिस राजनीतिक मामलों में पिछड़ गए हैं। एकजुटता से ही हमारा अधिकार मजबूत होगा। कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र गुप्ता, लाल बाबू उर्फ महेंद्र गुप्ता, कार्यकारिणी प्रमुख विजय गुप्ता, राजू गुप्ता, मणी गुप्ता, दीपक गुप्ता, ओमप्रकाश कुमार, शिक्षक शिव शंकर प्रसाद, बिहारी प्रसाद गुप्ता, भोला गुप्ता, रामजी गुप्ता, गोपाल प्रसाद गुप्ता, दामोदर प्रसाद गुप्ता, संतोष गुप्ता, नरेश गुप्ता, विक्की कुमार, कमल गुप्ता, गोपाल प्रसाद, महेंद्र कुमार, मरछु प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे।