विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

By Edited By:
Published: Sun, 17 Nov 2013 08:12 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2013 08:13 PM (IST)

News Article Hero Image

औरंगाबाद, जागरण टीम :

कार्तिक पूर्णिमा पर रविवार को श्रद्धालुओं ने संगम तट पर डुबकी लगाई। जम्होर के विष्णुधाम दोमुहान घाट पर डुबकी लगाने को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह पांच बजे से श्रद्धालु संगम तट पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने स्नान कर नदी किनारे दीप दान करने के बाद विष्णुधाम मंदिर में दर्शन किया। पूजा करने के बाद श्रद्धालुओं ने मेला का आनंद उठाया। जम्होर संगम तट पर स्नान करने को पूरे दिन भीड़ लगी रही। पैसेंजर ट्रेन पहुंचते ही मेला में भीड़ बढ़ जाती। भीड़ एवं खेतों में लगे धान के कारण पैदल चलना मुश्किल रहा। पेयजल सुविधा से श्रद्धालु जूझते दिखे। पंडित आचार्य लालभूषण मिश्र ने बताया कि संगम तट पर स्नान करने एवं भगवान विष्णु का दर्शन करने से मनोवांछित फल मिलता है। महिलाएं संगम तट पर दीप दान की जीवंत परंपरा को निभाते हुए दान किया। मेला परिसर में तिल रखने की जगह दिखाई नहीं दिया। गोह के पुनपुन एवं मदार नदी के संगम पर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा की डुबकी लगाई। मां छीन्नमस्तिष्के का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। ओबरा में पुनपुन एवं अदरी नदी के संगम तट पर स्नान करने को भीड़ रही। यहां श्रद्धालुओं ने स्नान कर भगवान शिव एवं हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना किया। देव के पातालगंगा सरोवर में श्रद्धालुओं ने स्नान कर राधाकृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना किया। यहां पूरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ रही। अम्बा के रिसियप एवं कल्पवृक्ष धाम परता के पास स्थित दोमुहान घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा अर्चना किया। स्नान करने पहुंचे श्रद्धालु आस्था के रंग में डूबे दिखे। स्नान करने के बाद खासकर महिला श्रद्धालुओं ने दान कर अन्न ग्रहण किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर