पुनपुन नदी में डूबने से युवक की मौत
अरवल। वंशी थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में रविवार को पुनपुन नदी में डूब जाने के कारण मिथिलेश गिरी नामक युवक की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Apr 2019 12:27 AM (IST)Updated: Mon, 08 Apr 2019 12:27 AM (IST)
अरवल। वंशी थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव में रविवार को पुनपुन नदी में डूब जाने के कारण मिथिलेश गिरी नामक युवक की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह वहां पहुंचे तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए अरवल सदर अस्पताल भेजा। बताया जाता कि वह नदी किनारे गया हुआ था। पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में चला गया। उस समय वहां कोई व्यक्ति नहीं था। जब घर नहीं पहुंचा तो खोजबिन होने लगी। कड़ी मशक्कत के बाद उसके शव को गहरे पानी से निकाला गया। इस सिलसिले में उसके बेबा द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें