अरवल में डूबने से युवक की हुई मौत
अरवल। पानी में डूबने से मौत की घटनाएं लगातार हो रही हैं। सोमवार को शहर तेलपा-केयाल पथ के किनारे बाराडीह के निकट एक गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान केयाल गांव निवासी अर्जुन कुमार (25 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, अर्जुन कुमार रविवार की देर शाम को शौच के लिए घर से निकला था। रात में वह घर नहीं लौटा तो स्वजन चिंतित हो गए। उसकी खोजबीन में जुट गए। सोमवार की सुबह खेत के किनारे स्थित गड्ढे में उसका शव मिला। स्वजन जानकारी होने पर वहां पहुंचे तो पाया कि अर्जुन का शव है। घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी। सूचना शहर तेलपा ओपी को दी गई। सूचना मिलते ही ओपी अध्यक्ष कृष्णानंद कुमार पुलिसबल को साथ लेकर पहुंचे। इसके उपरांत गड्ढे से शव को बाहर निकाला गया। शव पर किसी प्रकार के कोई निशान नहीं था। ओपी अध्यक्ष ने बताया कि युवक रविवार को देर शाम शौच करने गया। इस दौरान पैर फिसलने से गड्ढे में गिरकर उसकी मौत हुई होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अरवल भेजा दिया। इसके उपरांत शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अब यह सवाल उत्पन्न होने लगा है कि खेत के किनारे आखिर इतना बड़ा गड्ढा कैसे हो गया। यदि गड्ढा भी खोदा भी गया तो उसे भरा क्यों नहीं गया। लोगों ने जांच कराने की मांग की।