परिभ्रमण यात्रा पर गई मच्छरदानी निर्माण का प्रशिक्षण ले रही महिलाएं
अरवल। नाबार्ड द्वारा प्रायोजित आजीविका उद्यम विकास कार्यक्रम के तहत तकरीबन डेढ़ महीने से मच्छरदानी के निर्माण के लिए प्रशिक्षण पा रही महिलाएं परिभ्रमण यात्रा पर पटना गई।
अरवल। नाबार्ड द्वारा प्रायोजित आजीविका उद्यम विकास कार्यक्रम के तहत तकरीबन डेढ़ महीने से मच्छरदानी के निर्माण के लिए प्रशिक्षण पा रही महिलाएं परिभ्रमण यात्रा पर पटना गई। नव जागरण सेवा संस्थान द्वारा इन महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा था। इस प्रशिक्षण को लेकर उनलोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा था। नाबार्ड के अधिकारी समय-समय पर उसका निरीक्षण भी कर रहे थे। डेढ़ महीने बाद जब प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ तो उनलोगों को परिभ्रमण के लिए पटना भेजा गया। वे लोग वहां संचालित मच्छरदानी निर्माण कंपनी का भ्रमण करेंगे तथा और विशेष जानकारी हासिल करेंगे। जहानाबाद के नाबार्ड के प्रबंधक कुमार रीतेश तथा जीविका के प्रखंड परियोजना पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर इन महिलाओं को रवाना किया। इन लोगों ने कहा कि अब महिलाएं किसी भी मामले में पुरूषों से पीछे नहीं रहेगी।सरकार उनलोगों को भी हुनरमंद बना रही है। वे लोग भी अब अपना व्यवसाय करेंगी। इस मौके पर संस्था के सचिव किसलय कुमार, सत्यदेव प्रसाद, सुमित कुमार गौतम तथा ¨पटू कुमार आदि लोग भी मौजूद थे।