Move to Jagran APP

एडीजे का हुआ जोरदार स्वागत

यहां के पूर्व मुख्य अपर न्यायिक दंडाधिकारी तथा औरंगाबाद जिले के वर्तमान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक राज को बुद्धिजीवी मंच की ओर से भव्य स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Dec 2018 05:32 PM (IST)Updated: Sun, 09 Dec 2018 05:32 PM (IST)
एडीजे का हुआ जोरदार स्वागत
एडीजे का हुआ जोरदार स्वागत

अरवल : यहां के पूर्व मुख्य अपर न्यायिक दंडाधिकारी तथा औरंगाबाद जिले के वर्तमान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक राज को बुद्धिजीवी मंच की ओर से भव्य स्वागत किया गया। शहर के एक निजी होटल में मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक रंजन, अधिवक्ता अनिल शर्मा तथा राम उदय उपाध्याय के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि वे जिस तरह से यहां सराहनीय कार्य किए हैं उसके कारण जिले के लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। हमलोग हमेशा उनका ऋणी रहेंगे। अपने स्वागत से अभिभूत श्री राज ने कहा कि हमलोगों का काम न्याय देना है। विधि सम्मत कार्य करते हुए लोगों को न्याय देते हैं। आपलोगों की ओर से जो प्यार मिला है वह हमेशा याद रहेगा। इस मौके पर एडीजे को बुके देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शैलेश कुमार, आनंद चंद्रवंशी, विनोद ¨सह, राजेश कुमार, ¨पकु शर्मा आदि लोग मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.