Move to Jagran APP

चैत के आरंभ से ही दिखने लगा धूप व गर्मी का असर

संवाद सहयोगी कलेर अरवल सूर्य की बढ़ी तपिश ने अपना रूप धारण करना शुरु कर दिया है। गम

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Mar 2019 07:48 PM (IST)Updated: Sat, 23 Mar 2019 07:48 PM (IST)
चैत के आरंभ से ही दिखने लगा धूप व गर्मी का असर
चैत के आरंभ से ही दिखने लगा धूप व गर्मी का असर

संवाद सहयोगी, कलेर, अरवल

loksabha election banner

सूर्य की बढ़ी तपिश ने अपना रूप धारण करना शुरु कर दिया है। गर्मी व तेज धूप ने पूरे शरीर को कपड़े से ढकने पर मजबूर कर दिया है। चैत महीने के तीसरे ही दिन गर्मी ने खासा परेशान कर दिया। दिन भर हवा में भी गर्माहट रही। पारा 35 डिग्री के पार पहुंच गया। गर्मी से राहगीरों की परेशानियां बढ़ गई है। शुक्रवार की रात भी गर्मी ने तीखे तेवर दिखाए। न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पार पहुंच गया। मौसम विभाग ने अभी गर्मी बढ़ने के संकेत दिए हैं। शनिवार को सुबह से लेकर शाम होने तक सूरज की किरणें तपाती रहीं। दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक गर्मी का प्रकोप यहां ज्यादा महसूस हुआ।

अगले तीन दिनों का संभावित तापमान 

दिन अधिकतम- न्यूनतम तापमान  रविवार 35 डिग्री 19 डिग्री 

सोमवार 36 डिग्री 19 डिग्री 

मंगलवार 37डिग्री 20 डिग्री अगले सप्ताह और बढ़ेगा तापमान :

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से मौसम का मिजाज और तल्ख हो सकता है। बुधवार को रात के तापमान में आंशिक कमी रही, लेकिन गुरुवार को दिन का तापमान बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पिछले तीन चार दिनों से तापमान में अचानक बढ़ोतरी हुई है। बढ़ते प्रदूषण के वजह से ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है। इसका सीधा असर वातावरण पर दिख रहा है। इससे पहले 2002 में 24 मार्च का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस आंका गया था। मौसम के मिजाज को देखते हुए अगले चार-पांच दिनों में तापमान में गिरावट के आसार नहीं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.