विधायक के निधन से शोक की लहर
भभुआ विधान सभा के विधायक आनंद भूषण पांडेय के निधन की खबर आते
By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Nov 2017 05:17 PM (IST)Updated: Thu, 30 Nov 2017 05:17 PM (IST)
संवाद सहयोगी, करपी, अरवल
भभुआ विधान सभा के विधायक आनंद भूषण पांडेय के निधन की खबर आते ही प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। वे लंबे समय से बीमार थे। उनका इलाज में दिल्ली में चल रहा था। गुरुवार को जैसे ही उनके निधन की खबर पार्टी कार्यकर्ताओं तक पहुंची कि कार्यकर्ताओं में स्तब्ध रह गए। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में जिला परिषद सदस्य आनंद कुमार चंद्रवंशी, जिला महामंत्री वेंकटेश शर्मा, सरदार रणविजय ¨सह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, नारायण शर्मा, राकेश शर्मा, रमेश पांडेय, दीनानाथ शर्मा, सुधीर शर्मा, मुकूल पटेल समेत कई लोग शामिल हैं। लोगों ने उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें