एकरौंजा में जरूरतमंदों को मिला कंबल
सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के एकरौंजा गांव में गुरुवार को समारोह आयोजित ।
अरवल
सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के एकरौंजा गांव में गुरुवार को समारोह आयोजित कर भाजपा द्वारा गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण समारोह की अध्यक्षता मंडल संयोजक नारायण शर्मा ने की। इस मौके पर उपस्थित गरीब तथा असहाय लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों की मजबूरियों को समझती है। यही कारण है कि उनलोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है।उनका मानना है कि ठंड में असहाय तथा गरीब लोगों को मदद करने के लिए आम लोगों को भी आगे आना चाहिए ताकि इस ठंड के मौसम में उनलोगों को कुछ राहत मिल सके। इस मौके पर मोहन रविदास, सासाराम रविदास, विजय चंद्रवंशी,प्रमोद रावत, लालसा देवी,तेतरी देवी,किरण देवी समेत कई गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। समारोह में भाजपा नेता रवि गुप्ता, गणेश प्रसाद साह, कमल किशोर पांडेय समेत कई लोग मौजूद थे।