दो गुटो में हुई जमकर मारपीट, पांच गए जेल
अरवल। महेंदिया थाना क्षेत्र के मड़ैला गांव में मामूली विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई।
अरवल। महेंदिया थाना क्षेत्र के मड़ैला गांव में मामूली विवाद को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस सिलसिले में दोनो ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि एक पक्ष के दरवाजे के समीप एक छोटा बच्चा शौच कर दिया था। इस बात को लेकर दोनो गुट के लोगों के बीच विवाद कायम हो गया। देखते ही देखते मारपीट भी आरंभ हो गई। जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें आधे दर्जन लोग जख्मी हो गए। दोनो ओर से प्राथमिकी दर्ज भी कराई गई। थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह मौके पर वहां पहुंचे और उन्होंने घटना के बारे में जानकारी हासिल की।प्रथम पक्ष के संतोष कुमार ने दर्ज प्राथमिकी में उमेश यादव, विशाल कुमार, नंदकिशोर सिंह तथा अजय कुमार सिंह को नामजद किया है। जबकि दूसरे पक्ष के उमेश यादव ने संतोष कुमार, विलास यादव तथा विनोद यादव को अभियुक्त बनाया है। इस घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति कायम हो गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनो पक्ष से पांच लोगों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है।