निर्धारित समय से पहले हाजिरी बनाकर गायब पाए गए दो चिकित्सक
जिलाधिकारी सतीश कुमार ¨सह ने बुधवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले एनआरसी द्वारा मरीजों के रख रखाव का निरीक्षण किया जहां नियमों के अनुसार मरीजों के देखभाल में कमी पाई गई।
अरवल । जिलाधिकारी सतीश कुमार ¨सह ने बुधवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले एनआरसी द्वारा मरीजों के रख रखाव का निरीक्षण किया जहां नियमों के अनुसार मरीजों के देखभाल में कमी पाई गई। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देशित करते हुए कहा कि बेहतर खान पान के लिए एजेंसी पर दबाव डालें। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए कहा कि आप समय समय पर सभी कार्यों का जायजा लेते रहें। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों की उपस्थिति पंजी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ सर्बत जहां और डॉ रजनीश को रोस्टर के अनुसार डयूटी का समय दो बजे दिन से था। लेकिन उपस्थिति पंजी पर उनकी हाजिरी इससे पहले ही अंकित पाई गई। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि इससे पता चलता है कि चिकित्सक नियमित रुप से डयूटी नहीं करते हैं। उन्होंने सिविल सर्जन को सख्त लहजे में निर्देशित करते हुए कहा कि आज से उपस्थिति पंजी आप अपने पास रखेंगे। अस्पताल आने के बाद ही कोई चिकित्सक अपना हाजिरी आपके सामने बनाएंगे। उन्होंने कर्मियों की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया। जिसमें लेखापाल विनित गुप्ता अनपुसथित पाए गए। इस पर जब उन्होंने पूछताछ किया गया तो वे लोग छुट्टी के लिए अपना आवेदन भी नहीं दिए थे। डीएम ने लेखापाल से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। उन्होंने कहा कि यदि संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दिया जाता है तो सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जिन कर्मियों का संविदा रद किया गया है उनके जगह पर अगर कर्मियों की कमी हुई और इससे कार्य प्रभावित हो रहा है तो उस स्थान पर दुसरे कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित कराएं। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि मेरे औचक निरीक्षण के दौरान कुर्था प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक भी चिकित्सक उपस्थित नहीं थे।मैंने आदेश दिया था कि इन लोगों का सामुहिक तबादला किया जाए। उन्होंने सिविल सर्जन को कहा कि इस आदेश के आलोक में तत्काल कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ त्रिवेणी प्रसाद ¨सह, उपाधीक्षक डॉ विजय कुमार सिन्हा, अस्पताल प्रबंधक मो रिजवान अख्तर भी मौजूद थे।