अलग-अलग जगहों पर हुई दो शवों की बरामदगी
अरवल। महेंदिया थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर एक महिला के शव सहित दो शवों की बरामदगी से इलाके में सनसनी फैल गई।
अरवल। महेंदिया थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर एक महिला के शव सहित दो शवों की बरामदगी से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि संवाद प्रेषण तक एक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। जैसे ही लोगों ने शवों को देखा उनलोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सबसे पहले महेंदिया थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव के तालाब के समीप से शव की बरामदगी की गई। वहां ट्रांसफार्मर के समीप एक शव पड़ा था। प्रथम ²ष्टया शव को देखने से ऐसा प्रतित हो रहा था कि मानो करंट की चपेट में आने के कारण उसकी मौत हुई हो। मृतक सिकंदर महतो परासी थाना क्षेत्र के कामता गांव निवासी बताया जाता है। दूसरे शव की बरामदगी रुपसागर विगहा सोन नहर के समीप से की गई। वह शव अधेड़ महिला की थी। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को देखने से ऐसा प्रतित हो रहा था कि उसकी हत्या तेजाब से जलाकर कर दी गई हो। हालांकि पुलिस ने तो कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी लेकिन आसपास के लोगों ने तेजाब से जलाने की ही आशंका व्यक्त की है। शव को चादर में लपेटकर नहर में फेंक दिया गया था। चौकीदार सत्येंद्र पासवान ने बताया कि उसे ग्रामीणों द्वारा इसकी जानकारी दी गई थी। आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की गई लेकिन किसी ने उसकी पहचान नहीं की। आसपास के लोगों द्वारा ही पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अरवल सदर अस्पताल भेजा गया।