धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों को ह्रास करने की हो रही कोशिश
अरवल। प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में शनिवार को धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ की बैठक आयोजित की गई।
अरवल। प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद कार्यालय में शनिवार को धर्मनिरपेक्ष सेवक संघ की बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष बिटु कुमार यादव द्वारा संचालित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य धर्मनिरपेक्ष दलों को एक साथ लाकर सामाजिक स्तर पर लोगों की समस्याओं का निदान करना है। भारतीय लोकतंत्र के अनुकूल वसुधैव कुटुंबकम को अधिक मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर संघ का विस्तार किया गया। शरद कुमार यादव को जिला उपाध्यक्ष, विकास उर्फ विमल को जिला महासचिव बनाया गया। मौके पर युवा राजद के प्रदेश महासचिव सुनिल यादव ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल के लोग वोट बैंक की राजनीति के उद्देश्य से धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों में ह्रास करने में लगे हैं। इस मौके पर युवा राजद के जिलाध्यक्ष अलख पासवान ने कहा कि धर्मनिरपेक्षता हमारी संस्कृति का मूल पहचान है। इसके साथ छेड़छाड़ करने वाले लोग समाज से बहिष्कृत किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग जिस तरह से धार्मिक उन्माद फैलाकर वोट हासिल करते रहे हैं उसे अब जनता समझ चुकी है। आने वाले चुनाव में धर्मनिरपेक्ष दलों के पक्ष में ही लोग मतदान करेंगे। इस मौके पर वंशी के प्रखंड अध्यक्ष महाराणा प्रसाद,दयानंद यादव,विगन यादव आदि लोग मौजूद थे।