कार्यशाला में संगठन का विस्तार किए जाने का निर्णय
संवाद सहयोगी, करपी, अरवल सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में रविवार क
संवाद सहयोगी, करपी, अरवल
सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में रविवार को अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी संघ के कार्यशाला का आयोजन किया गया। वंशी के प्रखंड अध्यक्ष श्याम आदित्य कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में संघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि एक माह के अंदर संगठन का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि इसका विस्तार करते हुए संघ को मजबूत बनाना है। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार दिनकर ने कहा कि सभी कर्मचारियों को बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेदकर के जीवन प्रणाली को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के सिद्धांतों पर चलते हुए शिक्षित, संगठित बनकर संघर्ष करना है। इस मौके पर प्रखंड सचिव पप्पु रजक, कोषाध्यक्ष धर्मवीर कुमार मल्होत्रा, उपाध्यक्ष मोनिका कुमारी चौहान, रविकांत कुमार, विकास कुमार, सुरजीत सक्सेना, अशोक कुमार रजक, राजेंद्र पासवान, जगदीश राम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।